
गाजा में फिलिस्तीनियों की मौतों का आंकड़ा 65 हजार पार, इजरायल ने ग्राउंड ऑपरेशन और एयरस्ट्राइक तेज किए
AajTak
इजरायल ने गाजा सिटी और दक्षिणी इलाकों में जमीनी अभियान और एयरस्ट्राइक बढ़ा दिए हैं. वहीं, हमास का दावा है कि अब भी लगभग 9 लाख लोग गाजा सिटी में फंसे हुए हैं. विस्थापित लोगों के साथ ही इजरायली बंधक भी हैं, जिनकी तस्वीरों के साथ हमास ने एक
गाजा पट्टी में जारी संघर्ष का असर लगातार गहराता जा रहा है. गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए हमास और इज़रायल के बीच युद्ध में अब तक 65,208 फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है और 1,66,271 लोग घायल हो चुके हैं.
पिछले 24 घंटे भी बेहद खौफनाक साबित हुए. इजरायली हमलों में 34 लोगों की मौत हुई और 200 लोग घायल हुए. इनमें से चार लोग उस समय मारे गए जब वे राहत सामग्री लेने के लिए कतार में खड़े थे. अधिकारियों ने यह भी बताया कि बीते दिन भूख और कुपोषण से दो और लोगों की मौत हुई.
यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को 6.4 अरब डॉलर के हथियार बेचने का प्रस्ताव रखा, गाजा पर हमले तेज
अमेरिका और इजरायल समर्थित गाजा ह्युमनटेरियन फाउंडेशन (GHF) 27 मई से गाज़ा में राहत सामग्री बांट रही है, लेकिन हालात इतने खराब हैं कि अब तक 2,518 लोग मदद लेने के दौरान मारे जा चुके हैं और 18,449 घायल हुए हैं.
खान यूनिस और रफाह जैसे दक्षिणी इलाकों में भी ग्राउंड ऑपरेशन
इजरायल डिफेंस फ़ोर्स (IDF) ने शनिवार को कहा कि गाजा सिटी में जमीनी अभियान को और बढ़ाया गया है. सेना ने दावा किया कि इस दौरान हमास के कई ढांचों को नष्ट किया गया. IDF के मुताबिक, खान यूनिस और रफाह जैसे दक्षिणी इलाकों में भी अभियान जारी है. इजरायली सेना की तरफ से पिछले 24 घंटे में करीब 100 जगहों पर एयरस्ट्राइक की गईं और कई हमास लड़ाकों को मार गिराने जा का दावा किया गया.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.







