
गाजा में जल्द लागू होगा युद्धविराम, UNSC में प्रस्ताव पारित, अमेरिका ने वोटिंग से किया परहेज
AajTak
गाजा में युद्धविराम को लेकर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में प्रस्ताव पारित हो गया है. अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं की लेकिन इसके पक्ष में 14 वोट पड़े हैं. यूएनएससी के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस प्रस्ताव को अवश्य ही लागू किया जाना चाहिए. इस प्रस्ताव का फेल होना
गाजा में युद्धविराम को लेकर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में प्रस्ताव पारित हो गया है. अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया लेकिन इसके पक्ष में 14 वोट पड़े हैं. यूएनएससी के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस प्रस्ताव को अवश्य ही लागू किया जाना चाहिए.
गुटेरेस ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "सुरक्षा परिषद ने गाजा में बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की गई थी." उन्होंने कहा, "इस प्रस्ताव को लागू किया जाना चाहिए. विफलता माफी योग्य नहीं होगी."
यह भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने गाजा युद्ध विराम की जताई उम्मीद, देखें दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें
अमेरिका ने प्रस्ताव पर नहीं किया मतदान
अमेरिका लगातार गाजा में बंदी बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग कर रहा है. हालांकि, यूएनएससी से पारित प्रस्ताव में उन बंधकों की रिहाई की भी मांग की गई थी लेकिन अमेरिका ने इसपर वोटिंग से परहेज किया. अमेरिका ने भी इससे पहले सिक्योरिटी काउंसिल में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे रूस और चीन ने वीटो कर दिया था. उस प्रस्ताव में "तत्काल और निरंतर संघर्ष विराम" की मांग की गई थी.
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू नाराज हुए

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












