
गाजा में कल हुईं 350 मौतें, फिर भी तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव UNSC में खारिज, अमेरिका ने लगाया वीटो
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात के उप राजदूत मोहम्मद अबूशाहब ने अमेरिका के इस कदम पर निराशा जताते हुए यूएनएससी से पूछा- अगर हम गाजा पर लगातार बमबारी रोकने के आह्वान के पीछे एकजुट नहीं हो सकते तो हम फिलिस्तीनियों को क्या संदेश दे रहे हैं? वास्तव में, हम दुनिया भर में उन नागरिकों को क्या संदेश दे रहे हैं जो खुद को कभी इन्हीं समान परिस्थितियों में पा सकते हैं?
इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के बीच गत दो महीने से जारी युद्ध में तत्काल मानवीय युद्धविराम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खारिज हो गया है. दरअसल, अमेरिका ने शुक्रवार को यूएनएससी के इस प्रस्ताव के खिलाफ अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर दिया. अपने इस कदम के साथ वाशिंगटन राजनयिक रूप से अलग-थलग हो गया क्योंकि वह अपने सहयोगी की रक्षा कर रहा है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तेरह अन्य सदस्यों ने गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम के लिए संयुक्त अरब अमीरात द्वारा पेश प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि ब्रिटेन अनुपस्थित रहा. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को 15 सदस्यीय परिषद को इस दो महीने लंबे युद्ध से होने वाले वैश्विक खतरे के बारे में औपचारिक रूप से चेतावनी दी थी और इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की थी. इसके बाद यूएनएससी में यह प्रस्ताव आया और मतदान हुआ.
यूएई ने अमेरिका के कदम पर जतायी निराशा
संयुक्त अरब अमीरात के उप राजदूत मोहम्मद अबूशाहब ने अमेरिका के इस कदम पर निराशा जताते हुए यूएनएससी से पूछा, 'अगर हम गाजा पर लगातार बमबारी रोकने के आह्वान के पीछे एकजुट नहीं हो सकते तो हम फिलिस्तीनियों को क्या संदेश दे रहे हैं? वास्तव में, हम दुनिया भर में उन नागरिकों को क्या संदेश दे रहे हैं जो खुद को कभी इन्हीं समान परिस्थितियों में पा सकते हैं?' संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल युद्धविराम का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे केवल हमास को फायदा होगा.
'हमास को शांति और द्वी-राष्ट्र समाधान में दिलचस्पी नहीं'
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत और उप स्थायी प्रतिनिधि रॉबर्ट ए वुड ने कहा कि ऐसा करना अगले युद्ध के लिए बीज बोने जैसा होगा. अमेरिका एक स्थायी शांति का दृढ़ता से समर्थन करता है जिसमें इजरायल और फलस्तीनी दोनों शांति और सुरक्षा में रह सकते हैं. हम तत्काल युद्धविराम के आह्वान का समर्थन नहीं करते क्योंकि हमास को शांति और द्वी-राष्ट्र समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं है. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अगर इजरायल ने आज एकतरफा हथियार डाल दिए, जैसा कि कुछ सदस्य देशों ने आह्वान किया है तो हमास ऐसे ही अपने मंसूबों को अंजाम देता रहेगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











