
गाजा में एक साथ बरस रही राहत और आफत, रॉकेट की तरह गिर रहे फूड पैकेट, कई फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
इजरायली हमलों से बेहाल गाजा भूखमरी की कगार पर है. एक तरफ इजरायली सेना के हमलों में लोग जिंदगियां गंवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ खाने-पीने की किल्लत बढ़ती जा रही है. फिलहाल युद्धविराम की संभावना भी खत्म हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी सीजफायर को फिलहाल मुश्किल बताया है.
गाजा में आसमान से राहत और आफत दोनों एक साथ बरस रही है. एक तरफ गाजा इजरायली हमलों से बेहाल है, तो वहीं दूसरी तरफ भूख से बिलख रहे लोगों के लिए हवाई जहाजों से राहत सामग्रियां पहुंचाई जा रही है. विदेशी विमानों द्वारा राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिशें लगातार जारी है. अस्थायी पैराशूट की मदद से राहत सामग्री के बक्सों को गिराया जा रहा है. लेकिन भूख से बेहाल लाखों लोगों के लिए ये नाकाफी साबित हो रही है.
वहीं पश्चिमी गाजा में विमानों द्वारा गिराए जा रहे राहत सामग्री बक्से की चपेट में आकर 5 फिलिस्तीनियों की मौत भी हो गई. कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. यहां के लोग पहले से ही इजरायली हमलों का सामना कर रहे हैं. अब हवाई राहत सामग्रियां भी उनके लिए मुसीबतें खड़ी कर रही हैं. शनिवार को एक बार फिर राफा में जबरदस्त इजारयली हमला हुआ. इसमें एक बहुमंजिला इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने दिल दहला देने वाला सच बताया है. उसका कहना है, ''हम राहत सामग्री पहुंचाने के लिए बनाई गई जगह पर खड़े थे. तभी मेरे भाई ने एक जहाज को देखा जो खाद्य सामग्री के बॉक्स गिरा रहा था. वो उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगा. वो सिर्फ बच्चों की रोटी की खातिर आटा लाना चाहता था, लेकिन बॉक्स में लगा पैराशूट खुल नहीं पाया. उसके बाद वो रॉकेट की तरह नीचे खड़े लोगों पर गिर गया. कई लोगों की मौत हो गई.''
गाजा मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 30878 से ज्यादा फिलिस्तिनियों की मौत हो चुकी है. वहीं, 72400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ये आंकड़ा हर रोज तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस बीच रमजान की शुरूआत तक गाजा में युद्धविराम समझौते की गुंजाइश भी खत्म होती नजर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पर चिंता जताते हुए इस दौरान पूर्वी यरूशलम में हिंसा की आशंका भी जताई है.
यह भी पढ़ें: इजरायल और हमास अपनी इन शर्तों पर अड़े, गाजा में सीजफायर की उम्मीद खत्म!

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








