
गाजा में इंडोनेशियन हॉस्पिटल का मुख्य जनरेटर हुआ बंद, IDF ने हमास पर लगाया डीजल चोरी करने का आरोप, जारी किया ऑडियो क्लिप
AajTak
इंडोनेशियन अस्पताल के डायरेक्टर ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि हम बैक-अप जनरेटर पर स्विच हो गए हैं, लेकिन अब मुर्दाघर के रेफ्रिजरेटर और ऑक्सीजन स्टेशन को बिजली नहीं दी जा सकेगी. अगर हमें अगले कुछ दिनों में ईंधन नहीं मिला तो हम इमरजेंसी की स्थिति में होंगे.
गाजा पट्टी में हमास के विरुद्ध इजरायल का ऑपरेशन 'आयरन स्वार्ड्स' 26वें दिन भी जारी है. फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष में मरने वालों की संख्या 10,300 से अधिक हो गई है. फिलिस्तीन ने अब तक कुल 8,923 लोगों की मौत की सूचना दी है. वहीं इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले में 1538 लोगों की मौत हो गई. इस बीच खबर आ रही है कि गाजा में इंडोनेशियन अस्पताल का मुख्य जनरेटर ईंधन के आभाव में बुधवार रात को बंद हो गया. सीएनएन के साथ बातचीत में अस्पताल के प्रमुख डॉ. अतेफ अल कहलौत ने यह जानकारी दी.
अल कहलौत ने कहा कि अस्पताल के कुछ हिस्सों में एक सेकेंडरी जनरेटर चल रहा था. हालांकि, पूरे अस्पताल में इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है. ऑपरेटिंग रूम में वेंटिलेशन सिस्टम और ऑक्सीजन स्टेशन भी बंद पड़ा है. अस्पताल के मुर्दाघर (Morgue) के रेफ्रिजरेटर भी बंद हो गए हैं. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने गुरुवार को टेलीविजन पर जारी एक बयान में कहा कि अस्पताल का मुख्य जनरेटर ईंधन की कमी के कारण काम नहीं कर रहा है.
उन्होंने कहा कि अस्पताल बैक-अप जनरेटर पर स्विच कर रहा है, लेकिन अब मुर्दाघर के रेफ्रिजरेटर और ऑक्सीजन स्टेशन को बिजली नहीं दी जा सकेगी. उन्होंने कहा, 'अगर हमें अगले कुछ दिनों में ईंधन नहीं मिला तो हम इमरजेंसी की स्थिति में होंगे. युद्ध शुरू होने के बाद से, इजरायल ने गाजा में फ्यूल सप्लाई करने से इनकार कर दिया है. इजरायल ने चिंता व्यक्त की है कि ईंधन का इस्तेमाल हमास के लड़ाके अपने सैन्य उद्देश्यों के लिए करेंगे.
'हमास अस्पतालों से गैस-तेल चुरा रहा' वहीं, इजरायली रक्षा बलों ने गाजा में ईंधन की कमी के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है. सीएनएन के इंडोनेशियन अस्पताल में मुख्य जनरेटर के बंद होने संबंधी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आईडीएफ (Israel Defense Forces) ने लिखा, 'यह रिकॉर्डेड बातचीत हमास द्वारा मानवीय संसाधनों के शोषण को उजागर करती है. वे ईंधन चुराते हैं और इसे अपने पास रखते हैं.' आईडीएफ ने हमास कमांडर और गाजा के एक नागरिक के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें यह खुलासा हुआ कि कैसे हमास गाजा पट्टी के अस्पतालों से ईंधन प्राप्त कर रहा है.
आईडीएफ द्वारा रिलीज ऑडियो क्लिप में हमास के पश्चिमी जबालिया ब्रिगेड के कमांडर गाजा में इंडोनेशियन अस्पताल के प्रमुख के साथ-साथ गाजा के एक अन्य नागरिक से बात करते हुए सुने जा रहे हैं.
हमास कमांडर कहता है, 'मैं यहां स्पीकर पर डॉ. अताफ के साथ हूं. हम लोग डीजल भराने गये थे. आपने जिस हजार लीटर की बात की थी.' गाजा का नागरिक 'हां' में उत्तर देता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











