
गाजा पर IDF का ट्रिपल अटैक, अमेरिकी NGO के 4 लोग मारे गए, मिजो महिला भी शामिल
AajTak
गाजा में इजरायल का हमला लागातार जारी है. सोमवार को भी इजरायली सैनिकों की कार्रवाई में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ. इजरायली सेना ने दीर-अल बलाह और रफाह पर जबरदस्त हमला किया है. इसमे कई लोगों की मौत हो गई है. इनमें अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मी भी शामिल हैं.
इज़रायल और हमास के बीच युद्ध को करीब 6 महीने होने वाले हैं. लेकिन इसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. सोमवार को भी इजरायली सेना ने मध्य गाजा के दीर अल-बलाह शहर में हमला किया. इसमें वर्ल्ड सेंट्रल किचन चैरिटी के चार अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और पोलैंड के नागरिक शामिल हैं. इसमें एक मिजो महिला भी शामिल है, जिसके मां मिजोरम की रहने वाली हैं.
एक विदेशी कर्मचारी की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मरने वालों में एक फिलिस्तीनी ड्राइवर भी है. वर्ल्ड सेंट्रल किचन चैरिटी एक अमेरिकी एनजीओ है. वो गाजा में जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य राहत और तैयार भोजन बांटता है. पिछले महीने तक इसने 175 दिनों में गाजा में 42 मिलियन से अधिक भोजन परोस चुका था. आईडीएफ ने टेलीग्राम के जरिए इस हादसे पर दुख जाहिर किया है, लेकिन जिम्मेदारी नहीं ली है. उच्च स्तरीय समीक्षा करने की बात कही है.
इजरायली हमले में मारी गई मिजो महिला का नाम लालजावमी फ्रैंककॉम है. वो वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) में वरिष्ठ प्रबंधक थी. उत्तरी गाजा के लोगों को राहत प्रदान करने के मिशन पर थीं. वो जब अपने काफिले के साथ यात्रा कर रही थीं, उसी वक्त आईडीएफ के हवाई हमले के दौरान आग की चपेट में आ गई. इसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री ने निंदा की है. उन्होंने इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है.
मृतिका के पिता ऑस्ट्रेलियाई और मां मिजोरम की रहने वाली हैं. उनकी मौत की सूचना मिलने पर उनके मां के घरवालों ने हैरान जताई है. लालज़ावमी के चचेरे भाई ने कहा, "इस खबर को सुनने के बाद हमारा दिल टूट गया है. वो दुनिया भर में लोगों के लिए उल्लेखनीय काम कर रही थी. हमें उस पर हमेशा बहुत गर्व रहेगा.'' इस इजरायली हवाई हमले में मिजो महिला के साथ वर्ल्ड सेंट्रल किचन से जुड़े चार अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों की मौत हो गई है.
दूसरी तरफ इजरायली सेना ने रफाह में भी जबरदस्त हमलाकर 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. इसमें तीन बच्चे शामिल हैं. उनके परिजनों का भी रो-रोकर हाल बुरा है. वहीं सभी के शवों को अल नज्जर अस्पताल लाया गया. वहां उन्हें नमाजे जनाजा के बाद सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया. इज़रायल के ट्रिपल अटैक का सिलसिला आगे भी जारी रहा. कतर के न्यूज चैनल अल-जजीरा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. नेतन्याहू ने आधी रात को संसद बुलाई और फिर कानून पारित कर चैनल को आतंकी चैनल करार दिया. इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर रोक लगाने की बात कही.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली सेना ने की एयरस्ट्राइक, खुफिया सुरंग तबाह, हमास का अहम ठिकाना नेस्तनाबूत

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







