
गाजा पर इजराइल ने फिर किए हवाई हमले, टूटा सीजफायर समझौता
AajTak
इजराइल डिफेंस फोर्स (the Israel Defense Forces) ने एक बयान देते हुए कहा है कि उसके फाइटर विमानों ने खान यूनिस और गाजा शहर में हमास द्वारा संचालित किए जा रहे मिलिट्री अड्डों पर हमला किया है. इजराइल आर्मी ने कहा है कि इन जगहों पर आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रहीं थीं.
पिछले महीने 11 दिन तक चले इजराइल-हमास युद्ध का अंत एक सीजफायर के साथ हुआ था. लेकिन इजराइल और गाजा एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इजराइल ने गाजा पट्टी पर एकबार फिर हमला बोल दिया है. इजराइल ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर गाजा की तरफ रॉकेट दाग दिए हैं, जिसे 21 मई को हुए सीजफायर के अंत के रूप में देखा जा सकता है. इजराइल द्वारा किया गया ये हमला सीजफायर समझौते के बाद सबसे बड़ी घटना है. इस हमले के बारे में इजराइल ने कहा है कि उसने ये हमला तब किया है जबकि हमास की तरफ इजराइल की तरफ आग के गोले दागे गए हैं. इससे ठीक पहले हाल ही में इजराइली दक्षिणपंथियों ने पूर्व जेरूसलम की तरफ मार्च किया था, जिसमें काफी उत्तेजक नारे भी लगाए गए थे, फिलिस्तीन इससे नाराज था.
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









