
गाजा के शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमला जारी, IDF के धमाके में 11 फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
इजरायल ने गाजा के एक शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला कर दिया. इसमें बच्चों समेत करीब 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. वहीं इस हमले पर कोई बयान जारी न करते हुए इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हिजबुल्लाह के लीडर को मारने का दावा किया है.
ईरान के साथ होने वाली जोरदार जंग की आशंकाओं के बीच इजरायल का गाजा में सैन्य ऑपरेशन जारी है. हमास के लड़ाकों के छिपने की वजह से आईडीएफ लगातार शरणार्थी शिविरों पर भी हमले कर रही है. ताजा हमला अल-मगाज़ी शरणार्थी शिविर पर किया गया है. इसमें 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है.
इजरायल के इस हवाई हमले में शरणार्थी शिविर में मौजूद लोगों की मौत ने सभी को दहला दिया है. चश्मदीदों के मुताबिक उनके परिवार के कई लोग शिविर में मौजूद थे. बच्चे बाहर खेल रहे थे. तभी अचानक हवाई हमला हुआ. इस धमाके मे कई लोगों की जान चली गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गाजा पर हुए इस ताजा हमले पर अब तक इजरायल की ओर से कोई बयान तो सामने नहीं आया है. लेकिन इजरायल ने एक फुटेज जारी करते हुए दक्षिणी लेबनान में एक कार पर हमला दिखाया औ एक आतंकवादी हिजबुल्लाह कमांडर इस्माइल बाज की मौत का दावा किया है.
इस धमाके का वीडियो जारी करते हुए इजरायल ने हमले में दो और लोगों की मौत सूचना दी. जानकारी के मुताबिक हिज़बुल्लाह ने बेत हिलेल में इज़राइल की आयरन डोम वायु रक्षा इकाइयों पर लगातार कई हमले किए थे. इसके बाद इजरायल ने जवाबी हमला करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया.
बताते चलें कि पिछले 6 महीने से चल रहे इस जंग में अब तक 33 हजार से ज्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं. इजरायल के करीब 1200 लोगों की मौत हो गई है. लेकिन कतर और मिस्र के नेतृत्व में अब तक इस जंग पर युद्धविराम लगाने की सभी कोशिशें विफल नजर आईं हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










