
गाजा के अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, हमास ने किया 500 लोगों की मौत का दावा
AajTak
यह हवाई हमला मध्य गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुआ है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मंगलवार को इजरायली सेना ने अल अहली अरबी बापटिस्ट अस्पताल पर एयर स्ट्राइक किया. इस अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल और अन्य फिलिस्तीनी शरण लिए हुए थे.
इजरायल और हमास की जंग बेहद आक्रामक हो गई है. जंग में अब तक दोनों ओर से 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. दस लाख से अधिक लोग उत्तरी गाजा छोड़कर भाग खड़े हुए हैं. इस बीच हमास ने दावा किया है कि इजरायली सेना ने गाजा के एक अस्पताल पर हमला कर दिया है, जिसमें अब तक 500 लोगों के मौत की खबर है.
यह हवाई हमला मध्य गाजा के अल अहली (Al Ahli) अस्पताल पर हुआ है. इसे गाजा पट्टी का आखिरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल बताया जा रहा है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मंगलवार को इजरायली सेना ने अल अहली अरबी बापटिस्ट अस्पताल पर एयर स्ट्राइक किया. इस अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल और अन्य फिलिस्तीनी शरण लिए हुए थे.
अल अहली अस्पताल पर हमले की तस्वीरों में इमारत में आग लगते देखा जा सकता है. यहां वहां टूटे हुए शीशे बिखरे पड़े हैं. अस्पताल में हर तरफ शव बिखरे पड़े हैं. इस हमले में अब तक 500 लोगों के मरने की खबर है.
फिलिस्तीन ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इजरायली विमानों ने गाजा के अल अहली अरब अस्पताल पर बमबारी की जिसमें 500 लोग शहीद हो गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं.
हालांकि, इजरायल की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अगर इसकी पुष्टि होती है तो यह 2008 के बाद से इजरायल का अब तक का सबसे घातक हमला होगा. गाजा में कई अस्पतालों में बड़ी संख्या में शरणार्थियों ने शरण ले रखी है.
इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागेरी का कहना है कि अस्पताल में हुई मौतों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इस बारे में जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










