
गाजा के अस्पतालों में तबाही का मंजर देख दंग रह गया WHO, ऐसे हो चुके हैं हालात
AajTak
इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के छह महीने बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने गाजा के अस्पतालों का दौरा किया. खान यूनिस शहर के अस्पतालों में तबाही देखकर डब्ल्यूएचओ की टीम दंग रह गई. अस्पातलों में हर जगह हैरान और परेशान करने वाला नजारा दिखा.
इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग के 6 महीने बीतने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम गाजा के अस्पतालों का दौर कर रही है. शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ की टीम खान यूनिस शहर के दो अस्पतालों में पहुंची. वहां तबाही को देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए. अस्पताल की इमारत जहां-तहां टूटी फूटी नजर आई. वही अस्पताल के अंदर फर्स पर कई जगहों पर खून के धब्बे दिखाई दिए.
यहां तक कि अस्पातलों में लगे मशीन पूरी तर बर्बाद हो चुके हैं. वहां हर जगह हैरान और परेशान करने वाला नजारा दिखा. डब्ल्यूएचओ की टीम के एक सदस्य ने अस्पतालों की हालत देखकर कहा कि ये किसी भी कल्पना से परे है. डॉ. रिचर्ड पीपरकोर्न ने कहा, ''यहां एक भयानक सन्नाटा है. कोई भी नहीं है. कहीं कुछ भी नहीं है. अधिकांश उपकरण और मशीनरी क्षतिग्रस्त हैं. अस्पताल पूरी तरह निष्क्रिय हैं. उनकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कितनी तबाही हुई है. यहां मरीजों का इलाज होना चाहिए था, लेकिन तबाही का मंजर है.''
कुछ दिन पहले इजरायल की सेना ने दक्षिणी गाजा में अपने सैन्य अभियान को खत्म करन खान यूनिस शहर से निकल गई थी. इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम यहां पहुंची है. टीम के सदस्यों ने नासिर और अल-अमल अस्पताल का दौर किया और यहां हुई तबाही का जायजा लिया. पिछले साल अक्टूबर में हमास के हमले के बाद आईडीएफ ने रिहायशी इलाकों के साथ अस्पातलों को भी तबाह कर दिया है. अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम अस्पतालों को ठीक करने की कोशिश कर रही है, ताकि फिलिस्तीनियों को उचित इलाज मिल सके.
उधर, इजरायल और ईरान के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है. सीरिया में अपने दूतावास पर हमले का बदला लेने के लिए ईरान किसी भी समय इजरायल पर अटैक कर सकता है. अमेरिकी मीडिया में कहा जा रहा है कि ईरान इजरायल के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए 100 से ज्यादा ड्रोन, दर्जनों क्रूज़ मिसाइलें और संभवतः बैलिस्टिक मिसाइलें भी दाग सकता है.
यह भी पढ़ें: गाजा के सबसे सुरक्षित इलाके में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, खतरे में लाखों फिलिस्तीनी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











