
गाजा का 'बिन लादेन', इजरायल का काल, बेहद क्रूर और खूंखार... ऐसा है हमास का नया नेता Yahya Sinwar
AajTak
Yahya Sinwar named Hamas Leader: ईरान की राजधानी तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास के नए चीफ का चुनाव कर लिया गया है. अब याह्या सिनवार हमास का नया प्रमुख होगा, जिसे बेहद खूंखार माना जाता है.
Yahya Sinwar named Hamas Leader: ईरान की राजधानी तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास के नए चीफ का चुनाव कर लिया गया है. अब याह्या सिनवार हमास का नया प्रमुख होगा, जिसे बेहद खूंखार माना जाता है. 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए कत्लेआम का मास्टरमाइंड सिनवार को ही माना जाता है. उसके नेतृत्व में हमास के लड़ाकों ने 1200 इजरालियों को मौत की नींद सुला दिया था. करीब 250 लोग बंधक बनाकर गाजा लाए गए थे. उसके बाद से ही आईडीएफ उसकी तलाश में है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है.
याह्या सिनवार को कई नामों से जाना जाता है. उसे कोई 'हमास का ओसामा बिन लादेन' कहता है, तो कोई 'खान यूनिस का जल्लाद'. इजरायल उसे 'आतंक का हिटलर' कहता है. वो इतना क्रूर है कि हमास से गद्दारी और इजरायल से वफादारी के शक में फिलिस्तीनियों तक को तड़पा कर मारता रहा है. वो बच्चों के साथ खुलेआम बंदूकों की नुमाइश करता है. उनकी मासूमियत को आतंक के जहर से मार डालता है. उसके बाद बच्चों पर ज्यादती का इल्जाम इजरायल पर लगाता है. गाजा में फैला टनल नेटवर्क उसकी ताकत है, जिसमें उसके कई राज दफन हैं.
'बुचर ऑफ खान यूनिस', जिसे लादेन भी कहा जाता है
याह्या सिनवार को 'बुचर ऑफ खान यूनिस' भी कहा जाता है. 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजरायली मीडिया ने उसकी तुलना कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से की थी. इजरायल डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने उसकी तुलना 'बुराई का चेहरा' से की थी. उसे 'चलता फिरता मरा हुआ आदमी' तक बताया था. सिनेवार का जन्म साल 1962 में साउथ गाजा के खान यूनिस में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में हुआ था. यही वजह है कि उसे 'खान यूनिस का कसाई' भी कहा जाता है. वो खुलेआम कत्लेआम करने से नहीं चूकता.
साल 2015 में अमेरिका ने घोषित किया 'ग्लोबल टेरेरिस्ट'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











