
गांव के लोगों को परेशान कर रहा था प्रधान, DM ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए यूपी सरकार के मंत्री
AajTak
यूपी सरकार में राज्य मंत्री सुरेश राही सीतापुर के डीएम कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर मनमानी और आदेशों की अवहेलना को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री के धरने पर बैठने से अधिकारी हैरान रह गए.
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुरेश राही सीतापुर के डीएम कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर मनमानी और आदेशों की अवहेलना को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री के धरने पर बैठने से अधिकारी हैरान रह गए.
यह पूरा मामला राज्य मंत्री की हरगांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरा घूरी गांव का है. राज्य मंत्री का आरोप है कि प्रधान कमलेश एक दबंग किस्म का व्यक्ति है, उसे सीतापुर पुलिस द्वारा बाकायदा सुरक्षा भी प्रदान की गई है. गांव के ही करीब 170 लोगों को ग्राम सभा की जमीन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था. सुरेश राही का आरोप है कि प्रधान के इशारे पर गांव के लोगों को परेशान किया जा रहा है.
प्रधान पर बेकसूरों को फंसाने का आरोप
मंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में पिपरा घूरी गांव में अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था. उसमें भी प्रधान के द्वारा बेकसूरों को फंसाने का कुचक्र रचा गया है. इसी कड़ी में पिपरा घूरी गांव में एक गोशाला बनी है जिसमें भारी तादाद में मवेशियों को प्रधान द्वारा छोड़ने का आरोप भी राज्यमंत्री सुरेश राही ने लगाया है.
डीएम-एसपी ने मंत्री को मनाया
कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के धरने की खबर आग की तरह फैल गई. आनन-फानन में डीएम अनुज सिंह और एसपी घुले सुशील चन्द्रभान सहित दर्जनों अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां से वे राज्य मंत्री को धरने से उठाकर तुरंत अपने ऑफिस लेकर गए. बता दें कि इससे पहले भी कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही जिले के अधिकारियों पर क्षेत्र के लोगों की अवहेलना का गंभीर आरोप लगा चुके हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











