
'गहलोत ने वसुंधरा को बहन बना लिया, पायलट रोते रह गए...' श्रीगंगानगर में बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर बरसे केजरीवाल
AajTak
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजस्थान के श्रीगंगागर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही उनके निशाने पर रहे. अपने भाषण में वह राजस्थान कांग्रेस की भीतरी कलह को भी उभारने की कोशिश करते दिखे. केजरीवाल ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सीएम अशोक गहलोत की बहन भी बता दिया.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में पब्लिक रैली की और इस दौरान उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस दोनों पर ही जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि, देश में सिर्फ दो पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ही हैं, जिन्होंने 75 साल तक शासन किया है. उन्होंने कहा कि आज हमारा देश अगर गरीब है, पिछड़ा है, और हमारे देश के लोग अशिक्षित हैं तो इसके जिम्मेदार इन्हीं दोनों पार्टियों के लोग हैं.
बीजेपी-कांग्रेस पर मिलीभगत के आरोप सीएम केजरीवाल ने अपनी जनसभा में कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और पार्टी के अंदर जारी अंतरकलह पर निशाना साधा. इधर बीते कुछ सालों में राजस्थान कांग्रेस में सीएम गहलोत और सचिनल पायलट के बीच राजनीतिक प्रतिरोध खुल कर सामने आया है. दोनों नेता अपने-अपने खेमे के साथ अक्सर आमने-सामने होते रहते हैं. इस पर सीएम केजरीवाल ने पहले पेपर लीक का मुद्दा उठाया और फिर इशारे-इशारे में वसुंधरा के बहाने बीजेपी-कांग्रेस के बीच मिलीभगत के आरोप भी लगाए.
केजरीवाल ने कहा कि 'राजस्थान में पेपर लीक क्यों होते हैं? दिल्ली में पिछले आठ सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. पंजाब में पिछले डेढ़ साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. राजस्थान में 14 पेपर लीक हो चुके हैं, क्यों? क्योंकि मिलीभगत है.'
वसुंधरा को बताया गहलोत की बहन उन्होंने कहा कि, गहलोत जब विपक्ष में थे तो वसुंधरा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, लेकिन जब वह सत्ता में आए तो दोनों भाई-बहन बन गए. बेचारे सचिन पायलट 'अरेस्ट वसुंधरा' कहकर फूट-फूट कर रो रहे हैं, लेकिन गहलोत का कहना है कि वह उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे. कहते हैं कि वह उनकी बहन हैं. केजरीवाल ने जोर देते हुए सचिन पायलट को बेचारा कहा और बोले कि 'सचिन पायलट रोते रह गए कि वसुंधरा को गिरफ्तार करो, भ्रष्टाचार के लिए. पर गहलोत कहते हैं किमैं गिरफ्तार नहीं करूंगा, ये मेरी बहन हैं. अब ये दोनों भाई-बहन बन गए हैं.'सीएम गहलोत पर लगाया ये आरोप अरविंद केजरीवाल, ने सीधे सीएम गहलोत पर रैली को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा 'जब हम यहां आ रहे थे तो हमने देखा कि गहलोत साहब ने पूरे गंगानगर और इस स्टेडियम के आसपास अपने पोस्टर लगा रखे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने पिछले 5 साल काम किया होता तो उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता. यहां 15-20 लोग आए और वे कुर्सियां फेंक रहे थे, यह सब कायरों की हरकत है. आप (सीएम गहलोत) ने 5 साल काम नहीं किया और यही कारण है कि आप आम आदमी पार्टी की रैलियों को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं.'
केजरीवाल ने रविवार सुबह भी बीजेपी पर कसा था तंज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इससे पहले भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. केजरीवाल ने केंद्र को अनपढ़ सरकार बताकर तंज कसा है. इसके साथ ही उन्होंने रेलवे की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़ा किया. दिल्ली के सीएम ने कहा, ट्रेन में AC और स्लीपर कोच जनरल से ज्यादा बदतर हो गए हैं. केजरीवाल ने कहा, इस सरकार में रेलवे बदहाल स्थिति में है. एसी कोच में रिजर्वेशन मिला तो भी सीट नहीं मिलेगी. उन्हें नहीं पता कि सरकार कैसे चलानी है. ये अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को नष्ट कर रहे हैं.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, अच्छी खासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया. आज AC कोच का भी अगर आप रिजर्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिये सीट नहीं मिलेगी. AC और स्लीपर कोच जनरल से ज्यादा बदतर हो गए हैं. इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती. इन्हें समझ ही नहीं है. अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



