
गहन जांच के बाद ही फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल होंगे तेजस विमान, हादसों के बाद एयरफोर्स का फैसला
AajTak
भारतीय वायुसेना इस साल अप्रैल में स्वदेशी तेजस Mk1A विमान का गहन तकनीकी आकलन करेगी. वायुसेना विमानों की कोर कॉम्बैट कैपिबिलिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहती. आकलन के बाद एक्सेप्टेंस ट्रायल शुरू होंगे, जिसके सफल होने पर विमान को फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा.
भारतीय वायु सेना (IAF) ने एक दुर्घटना में अपना एक और तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) खो दिया है. इस बीच खबर आई है कि तेजस Mk1A का इसी साल अप्रैल में गहन आकलन करेगी.
2024 से तीन विमान खोने के बाद अब वायूसेना पूरी सावधानी के साथ इस नए और एडवांस वर्जन को अपनाना चाहती है. इस परीक्षण के बाद ही ये तय होगा कि विमान को वायुसेना के बेड़े में कब शामिल किया जाएगा.
क्यों हो रही डिलीवरी में देरी?
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के इस लड़ाकू विमान की डिलीवरी में पहले ही लगभग दो साल की देरी हो चुकी है. वायुसेना अपनी घटती स्क्वाड्रन संख्या को लेकर परेशान है. HAL के मुताबिक अमेरिका से मिलने वाले इंजन की सप्लाई में आ रही बाधाओं की वजह से इसमें देरी हो रही है.
वायुसेना के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि वायुसेना विमान को जल्द ही शामिल करने के पक्ष में तो है, लेकिन वो इसकी कोर कॉम्बैट कैपिबिलिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहती.
3 कारकों पर वायुसेना का फोकस

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








