
गले में फूलों की माला, जुबां पर गुस्सा... 9 महीने बाद जेल से बाहर आए मनीष कश्यप ने दिखाए तेवर
AajTak
Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से शनिवार को रिहा हुए. जेल के बाहर ऐसा नजारा था, मानो कोई बड़ा नेता सालों बाद जेल से बाहर आ रहा हो. कुछ महिलाएं हाथों में आरती की थाली लिए खड़ी थीं. वो मनीष को राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं.
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से शनिवार को रिहा हुए. इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे. इसमें युवाओं, बुजुर्गों के साथ ही महिलाएं भी थीं. सभी जेल के बाहर सुबह से टकटकी लगाए बैठे थे. जेल के बाहर ऐसा नजारा था, मानो कोई बड़ा नेता सालों बाद जेल से बाहर आ रहा हो. सभी के चेहरे पर अपने चहेते मनीष के जेल के बाहर आने की खुशी देखी जा सकती थी.
इतना ही नहीं कुछ महिलाएं हाथों में आरती की थाली लिए खड़ी थीं. वो मनीष को राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं. एक महिला ने कहा कि मनीष भाई को राखी बांधने और विजय तिलक लगाने के लिए आई हूं. गणेश जी की मूर्ति भी लेकर आई हूं. इनके सामने मनीष को राखी बांधूंगी.
'9 महीने में एक बच्चे का जन्म होता है, इस बार...'
महिला ने कहा कि मनीष 9 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे हैं. 9 महीने में एक बच्चे का जन्म होता है. इस बार मनीष जेल में 9 महीने आत्ममंथन करके बाहर निकल रहे हैं. वो हरदम मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं. वो इंसान बदलेगा बिहार, बनेगा बिहार. इसके बाद जैसे ही मनीष जेल से बाहर निकले, लोगों ने मनीष कश्यप जिंदाबाद के नारे लगाए. समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया.
'इसी वजह से मैं 9 महीने जेल में रहा'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











