
गलियों में सैलाब, बहती कारें, ढहते घर-ब्रिज, तबाह हाईवे... 10 Video में देखें बारिश-बाढ़ का रौद्र रूप
AajTak
हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. जबकि 250 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं. वहीं, उत्तराखंड और जम्मू कश्माीर में भी बारिश ने तबाही मचाई है. उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है.
उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. भारी बारिश के चलते गलियों में पानी-मलबे का सैलाब नजर आ रहा है. हिमाचल-उत्तराखंड में सैकड़ों मकान तबाह हो गए हैं. कई ब्रिज और सड़कों को नदियां उफान के साथ अपने साथ बहा ले गई हैं. जगह जगह हो रहे भूस्खलन के चलते कई हाईवे भी बंद हो गए हैं. हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. जबकि 250 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं. वहीं, उत्तराखंड और जम्मू कश्माीर में भी बारिश ने तबाही मचाई है. उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है. बाढ़ और भारी बारिश से तबाही के वीडियो सामने आ रहे हैं, इनमें देखा जा सकता है कि कैसे बारिश ने रौद्र रूप अपना रखा है. आइए देखते हैं तबाही के 10 वीडियो...
बाढ़ में तैरती कारें, हाईवे का हिस्सा भी बहा
बारिश-बाढ़ का अटैक, पहाड़ से मैदान तक अलर्ट! देखिये अभी तक की बड़ी खबरें | @nehabatham03 #ATVideo #9BajGaye pic.twitter.com/YAGA5ceD07
हिमाचल में दिखा तबाही का मंजर
तिनके की तरह बही कार, बस भी नहीं बची देखिये @JournoAshutosh की यह रिपोर्ट अभी तक की बड़ी खबरें #9BajGaye में | @nehabatham03#ATVideo pic.twitter.com/o8lFwWJcWY

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











