
गलियों में दौड़ते जवान, घर-घर सर्च ऑपरेशन... आतंकियों के रिक्रूटमेंट नेटवर्क पर कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी रेड
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. बांदीपोरा समेत छह जिलों में छापेमारी कर कई संदिग्धों को निशाने पर लिया गया. पुलिस ने डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की. कार्रवाई का मकसद आतंकी हैंडलरों और सोशल मीडिया के जरिये भर्ती कराने वाले नेटवर्क को खत्म करना है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से संचालित होने वाले आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. बांदीपोरा पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर उन कश्मीरियों को निशाने पर लिया है, जो पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे या उन्हें समर्थन दे रहे थे. इनमें कई वांटेड आतंकी हैंडलर और बॉर्डर गाइड शामिल बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई जिले में सक्रिय आतंकी सपोर्ट नेटवर्क को खत्म करने के मकसद से की गई है. छापेमारी के दौरान उन लोगों के घरों की तलाशी ली गई जो PoK में बैठे आतंकी नेटवर्क के संपर्क में थे. इनमें कुछ रिश्तेदार और सहयोगी भी शामिल हैं, जो इन हैंडलरों की मदद कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'आपकी वजह से लाखों लोगों की जान बची...', शहबाज ने ट्रंप की तारीफ में पढ़े कसीदे, कश्मीर का भी किया जिक्र
इन लोगों पर लॉजिस्टिक सपोर्ट देने, आतंकी प्रचार सामग्री फैलाने और भर्ती में मदद करने जैसे आरोप लगे हैं. पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा और पूरे घाटी में तलाशी अभियान जारी रहेगा.
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सख्ती
इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद को बढ़ावा देने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी सख्ती दिखाई है. घाटी के छह जिलों में एक साथ छापेमारी की गई, जहां संदिग्धों को चिन्हित कर उनके ठिकानों की तलाशी ली गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










