
गलती से महिला के अकाउंट में आ गए 3700 अरब रुपये, फिर...
AajTak
ये कहावत तो सुनी ही होगी 'चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात.' कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिकी परिवार के साथ. चार दिन तक इस परिवार ने अमीरी का आनंद उठाया.
ये कहावत तो सुनी ही होगी 'चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात.' कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिकी परिवार के साथ. चार दिन तक इस परिवार ने अमीरी का आनंद उठाया. अचानक इस परिवार की महिला सदस्य के खाते में इतने रुपये जमा हुए, जिसके आगे के जीरो गिनना भी मुश्किल हो रहा था. हालांकि इस परिवार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैंक को इस बारे में सूचना दी, कि ये पैसा उनका नहीं है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अमेरिका के लुइसियाना के रहने वाले डैरेन जैम्स के परिवार का भाग्य रातों रात बदल गया. अचानक उनकी पत्नी के खाते में इतनी रकम जमा हुई, कि वे अरबपति बन गए. उन्होंने बताया कि पत्नी के चेज बैंक के खाते में $50bn यानि 3700 अरब रुपये जमा हुए. ये ट्रांजैक्शन 12 जून को हुआ. अचानक बैंक खाते में आई इतनी बड़ी रकम के बाद भी इस परिवार की नियत इन पैसों पर नहीं डोली. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) इस पैसे से उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया और बैंक को इस बारे में सूचना दी. जैम्स ने फॉक्स न्यूज को बताया कि "हम सब सोच रहे थे कि कोई हमारे दरवाजे पर दस्तक देने वाला है. क्योंकि हम इस प्रकार के पैसे के साथ किसी को भी नहीं जानते हैं." (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












