
गर्लफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए करता था नई गाड़ियों की चोरी, नागपुर पुलिस ने दबोचा
AajTak
Nagpur News: पुलिस ने ऐसे चोर को पकड़ा है, जो अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए नई गाड़ियां चोरी करता था. आशिक चोर अभी तक दर्जनों से अधिक बाइक चुरा चुका है. उसके खिलाफ नागपुर में ही 15 से अधिक मामले दर्ज है.
नागपुर पुलिस ने एक आशिक चोर को पकड़ा है. वह अपनी गर्लफ्रेंड पर पैसे लुटाने के लिए नई बाइक की चोरी करता था. यह शातिर चोर पिछले कई सालों से चोरी को अंजाम दे रहा था. अभी तक उसने नागपुर शहर में कई गाड़ियां चोरी कर बेच दी.
नागपुर की सीताबर्डी पुलिस ने जिस चोर को पकड़ा है, उसका नाम ऋषभ उर्फ लालू श्याम है. उसकी उम्र 28 वर्ष है. वह नागपुर का ही रहने वाला है. ऋषभ को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बहुत चौंकाने वाला खुलासा किया. ऋषभ चोरी की गई गाड़ियों को गिरवी रखता था और बताता था कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं. उसे पैसों की सख्त जरूरत है. पैसे मिलते ही वह उन पैसे को अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटाता था और अय्याशी करता था.
ऋषभ नागपुर के सीताबर्डी, लकडगंज, नंदनवन, हुडकेश्वर और गणेशपेठ जैसे इलाकों से गाड़ियां चोरी करता था. ऋषभ मास्टर चाबी की मदद से गाड़ी चोरी को अंजाम देता था. वह चोरी के पैसे अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करता था.
सीताबर्डी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अमोल काचोरे ने आजतक से बात करते हुए बताया कि ऋषभ उर्फ लालू श्याम पर अभी तक नागपुर में ही 15 से अधिक अलग-अलग मामले दर्ज है. इसके बावजूद वह चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहा था. नागपुर पुलिस ने उसे 12 चोरी की गई वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आगे की तफ्तीश कर रही है. पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आखिर ऋषभ ने अभी तक कुल कितनी गाड़ियां चोरी की है और उसे कहां-कहां किसे किसे बेचा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











