
गर्लफ्रेंड पर कमेंटबाजी से भड़का शख्स,साथियों के साथ मिलकर ले ली दोस्त की जान
AajTak
नागपुर के कलमना क्षेत्र के पार्वतीनगर में दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक हो गया. गर्लफ्रेंड पर की गई टिप्पणी से नाराज दोस्तों ने मिलकर 22 वर्षीय युवक ऋतिक पटले की चाकू और रॉड से हत्या कर दी. हमले में चार अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र में नागपुर के कलमना इलाके में उस समय दहशत फैल गयी, जब दोस्तों ने ही मिलकर अपने एक दोस्त की हत्या कर दी. मामला शहर के पार्वतीनगर इलाके का है,जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गर्लफ्रेंड पर कमेंट कर दिया. इस मामूली विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया,जिसमे 22 साल के युवक की हत्या कर दी गई, जबकि 4 अन्य लोग जख्मी हो गए.
पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है ,जब ऋतिक पटले अपने दोस्त तनसू नागपुरे के साथ घर के बाहर बैठा था, तभी कैंपस में रहने वाला उनका दोस्त मुस्तफा उर्फ गोलू वहां पहुंचा. उसने दोनों को शराब पीने के लिए साथ चलने को कहा. पैसे न होने के कारण दोनों ने साथ जाने से इनकार कर दिया.फिर भी मुस्तफा उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया. वहां तीनों ने शराब पी और वापसी के दौरान ऋतिक और मुस्तफा के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो गई. इसी दौरान ऋतिक ने उसे चिढ़ाने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में कमेंट कर दिया,जिससे मुस्तफा बौखला गया और गाली गलौज करने लगा .यहां तक की दोनों को रास्ते पर ही उतारकर चला गया.
मामला सुलझाने के लिए ऋतिक और तनसू अपने दोस्त सलीम अंसारी के साथ पार्वती नगर चौक पहुंचे. यहां मामला और उलझ गया. आलम ये हुआ की आपस में हाथापाई शुरू हो गयी ,जिसमें मुस्तफा, लुकमान, साहिल, सलाउद्दीन, उनका पिता ईशा व नाबालिग सहित तनसू, सलीम और ऋतिक पर टूट पड़े . ये हमला सुनियोजित तरीके से चाकू और रॉड की मदद से किया गया था. जिससे ऋतिक के सिर पर वार किया गया और ऋतिक की वहीं पर मौत हो गयी.
पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 1 नाबालिग हिरासत में है. पकड़े गए आरोपियों में ईशा हातिम अंसारी, उसके बेटे मुस्तफा उर्फ गोलू अंसारी, लुकमान अंसारी, साहिल अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी और एक किशोर शामिल है. जख्मियों में तनसू नागपुरे, सलीम अंसारी, संगीता नागपुरे और शिवप्रसाद नागपुरे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







