गर्लफ्रेंड ने खोला अपने अफेयर का राज तो खुश हो गया ब्वॉयफ्रेंड
AajTak
एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर अपने और अपने अफेयर के बारे में लोगों को बताया है. उसकी कहानी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली चीज उसके ब्वॉयफ्रेंड का रवैया है. महिला ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड का नाम डैन था और लोग उन्हें एक परफेक्ट कपल की तरह देखते थे.
एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर अपने अफेयर के बारे में लोगों को बताया है. उसकी कहानी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली चीज उसके ब्वॉयफ्रेंड का रवैया है. महिला ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड का नाम डैन था और लोग उन्हें एक परफेक्ट कपल की तरह देखते थे. महिला ने लिखा, 'हम दोनों हमेशा एक-दूसरे में खोए रहते थे. हमारा इंस्टाग्राम अकाउंट एक-दूसरे की फोटो से भरा रहता था. हमारे बीच इतना प्यार देखकर मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते रहते थे लेकिन दरअसल सच्चाई कुछ और ही थी.' 'डैन बहुत छोटी सोच वाला आदमी था जो बात-बात पर मुझे नीचा दिखाता था. मैं सारी चीजें ये सोचकर नजरअंदाज कर देती थी कि मैं उससे प्यार करती हूं लेकिन जब मैं आर्ची से मिली तो मुझे इस बात का एहसास हुआ कि डैन के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ एक दिखावा है. मैं समझ नहीं पा रही थी कि मैं आखिर उसके साथ इतना लंबा रिश्ता कैसे रख पाई.'More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












