
गर्लफ्रेंड को डेढ़ करोड़ की कार देने के चक्कर में मौत के मुंह में जा पहुंचा शख्स
AajTak
मार्क को विश्वास था, कि यदि वह तप करेगा, तो भगवान उसे दर्शन देंगे. इसके बाद वो भगवान से अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए लेम्बोर्गिनी कार मांग लेगा
कहते हैं जो खुद की मदद नहीं करता, भगवान भी उसकी मदद नहीं करते हैं. ऐसा ही हुआ सेंट्रल जिम्बाब्वे में, जहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को डेढ़ करोड़ की कार तो देना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. फिर इस शख्स ने जो तरीका अपनाया, वो हैरान करने वाला है. ये कहानी है सेंट्रल जिम्बाब्वे के रिसेन सेंटस चर्च में काम करने वाले मार्क मुराड़जीरा की. दरअसल, मार्क को विश्वास था, कि यदि वह तप करेगा, तो भगवान उसे दर्शन देंगे. इसके बाद वो भगवान से अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए लेम्बोर्गिनी कार मांग लेगा. इस विश्वास के साथ उसने 40 दिन तक व्रत करने का निश्चिय लिया और खाने के लिए उसका जी नहीं ललचाए, इसलिए वह दूर पहाड़ी इलाके में चला गया था. Mbare Times में छपी खबर के मुताबिक मार्क का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. उसे आखिरी बार देखने वालों ने बताया कि उसने कई लोगों से कहा था कि भगवान उसे लेम्बोर्गिनी कार देने वाले हैं. इसके लिए उसे आइडिया मिल गया है. 40 दिन और 40 रात का उपवास करने से वह भगवान को प्रसन्न कर लेगा और भगवान से लेम्बोर्गिनी कार मांग लेगा.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












