
गर्लफ्रेंड के लिए किराए की कैब से तय की 1100 Km की दूरी... MP का लड़का पहुंचा बंगाल, मिला कंकाल
AajTak
Crime News: छिंदवाड़ा का एक लड़का कैब किराए पर लेकर अपनी सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर पहुंच गया. वहां लड़की की फैमिली ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. कैब वाला लड़के को अस्पताल ले जाने के लिए निकला. लेकिन रास्ते में घायल की मौत हो गई, इसलिए ड्राइवर मृतक के शव को झाड़ी में फेंक आया. अब पुलिस को मौके से नरकंकाल मिला है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाडा के एक लड़के की पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हत्या कर दी गई. पुलिस को एक माह बाद मृतक का कंकाल मिला है. लड़का छिंदवाड़ा से कैब बुक करके करीब 1100 किलोमीटर दूर अपनी सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने गया था. कैब ड्राइवर का बयान है कि लड़की के घरवालों ने हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि छिंदवाड़ा के गुरैया में रहने वाले गजेंद्र चौधरी (18 साल) के पिता बीते 8 अगस्त को अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट देहात थाना में दर्ज कराई. रिपोर्ट में लिखवाया कि गजेन्द्र चौधरी पश्चिम बंगाल गया था. उसका कोई पता नहीं चल रहा है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की.
गजेंद्र के परिजनों ने कैब ड्राइवर अनिकेत सोलंकी पर संदेह जताया. शंका जाहिर की कि बेटे की गुमशुदगी में ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध है. पुलिस ने अनिकेत से बारीकी से पूछताछ की.
कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया, छिंदवाड़ा से गजेंद्र चोधरी के साथ वो पश्चिम बंगाल के जिला मिदनापुर गया था. वहां जाकर गजेंद्र ने सोशल मीडिया फ्रेंड युवती से मुलाकात की. जहां युवती के परिजनों ने गजेंद्र को पीट पीटकर अधमरा कर दिया. इसके बाद घायल अवस्था में गजेंद्र को मुझे सौंप दिया. मैं उसको साथ में लेकर निकला तो रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई. तब मैंने घबराकर गजेंद्र के शव को जंगल में फेंक दिया था और छिंदवाड़ा वापस आ गया.
जब पुलिस को ड्राइवर की बातें गंभीर लगीं तो देहात थाना प्रभारी और उनकी टीम पश्चिम बंगाल पहुंची. जिला मिदनापुर की पुलिस की सहायता से ड्राइवर अनिकेत की निशानदेही पर जंगल में गजेंद्र का शव तलाशा लेकिन एक नरकंकाल बरामद हुआ. वहीं आसपास पुलिस को मृतक के जूते और घड़ी मिली. फोटो के आधार पर गजेंद्र के परिवारवालों ने उसकी पहचान कर ली.
छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले की पुलिस साथ में थी. वहां की फॉरेंसिक टीम ने नर कंकाल का परीक्षण किया और अब बंगाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी है. दोनों जगह की पुलिस जांच में जुटी है. आगे विवेचना में स्थिति स्पष्ट होगी. जानकारी मिली है कि गजेंद्र का पहले भी पश्चिम बंगाल आना-जाना रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







