
गर्लफ्रेंड के घर गए युवक की 'सेक्स मैराथन' के दौरान हुई मौत!
AajTak
एक शख्स को उनकी गर्लफ्रेंड ने घर पर बुलाया. उन दोनों ने साथ में डिनर किया. फिर रोमांस करने लगे. करीब 1 घंटे तक कपल का प्यार का सेशन चलता रहा. लेकिन इसके बाद शख्स को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. वह बेहोश हो गए. तुरंत इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया. लेकिन उनके पहुंचने तक शख्स की मौत हो चुकी थी.
एक घंटे के 'सेक्स मैराथन' के दौरान 47 साल के एक शख्स की मौत की घटना सामने आई है. दरअसल, शख्स को गर्लफ्रेंड ने अपने घर बुलाया था. डिनर के बाद गर्लफ्रेंड के साथ शख्स रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहा था.
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्स के दौरान ही शख्स को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद वह बेहोश हो गया. शख्स का नाम डगलस फंडी मुथुरी बताया जा रहा है.
मामला केन्या की राजधानी नैरोबी का है. शख्स की बेहोशी की खबर मिलने के बाद जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन लोगों ने डगलस को मृत पाया. मौत के बाद डगलस के पॉकेट से Furosemide (हाई ब्लड प्रेशर की दवाई) और Viagra मिला.
नैरोबी न्यूज के मुताबिक, नजिरु पुलिस स्टेशन में फाइल रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्लफ्रेंड निकेरा वांगेची ने मुथुरी को अपने घर पर बुलाया था. दोनों की सगाई हो चुकी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, खाने के बाद कपल जब रोमांटिक पल एन्जॉय कर रहा था तो उसे सांस लेने में दिक्कत आई और वह बेहोश हो गया.
घटना के बाद इमरजेंसी सर्विस की टीम जब वहां पहुंची तो डगलस सोफे पर मृत पड़े थे. इसके बाद उनका पॉकेट चेक किया गया तो उसमें से एक लिफाफा निकला. इसमें दोनों दवाइयां थीं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











