
गर्लफ्रेंड के इग्नोर से बौखलाया लड़का, बदला लेने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग
AajTak
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता था. आरोपी का कहना था कि लड़की लगातार उसे इग्नोर कर रही थी. कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. इस बात से सुरेश काफी गुस्से में आ गया.
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल 10 मार्च को शाम 7:20 बजे दिल्ली पुलिस को सुभाष नगर इलाके में गोली चलने की सूचना मिली. एक 21 साल की लड़की ने बताया कि उसके घर के बाहर सुरेश कादियान नाम का शख्स ब्लैक रंग की स्कार्पियो कार से आया और दनादन फायरिंग की. कार सवार का मकसद फायरिंग करके उसकी दोस्त को दहशत में डालना था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











