
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
ABP News
रोजाना या बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना हमारी सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है. गर्म पानी न सिर्फ हमारी स्किन और बालों को प्रभावित करता है.
सर्दियों का मौसम आते ही गर्म पानी से नहाना लगभग सभी की आदत बन जाता है. ठंडी सुबह में जब शरीर ठंड से सिहर रहा होता है, तो गर्म पानी की बौछार शरीर को तुरंत आराम देती है. मांसपेशियों की जकड़न कम होती है, दिन की शुरुआत हल्की और ताजगी से भरी महसूस होती है. सच कहें तो कभी-कभी तो यही गर्म पानी हमारी खुशियों में भी चार चांद लगा देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना या बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना हमारी सेहत पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है. गर्म पानी न सिर्फ हमारी स्किन और बालों को प्रभावित करता है, बल्कि कभी-कभी हमारी शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली पर भी असर डाल सकता है. तो आइए जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान?
1. स्किन बहुत ज्यादा सूखी हो सकती है - गर्म पानी से नहाने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि यह हमारी स्किन की नेचुरल नमी और तेल को छीन लेता है. रोजाना गर्म पानी से नहाने पर स्किन शुष्क, खुजली वाली और फटी-फटी महसूस होने लगती है. खासकर सर्दियों में, जब हवा पहले से ही रूखी होती है, तो गर्म पानी स्किन की नमी को पूरी तरह खत्म कर देता है. इसका नतीजा यह होता है कि हाथ-पांव, कोहनी और घुटनों की स्किन भी जल्दी रूखी और खुरदरी दिखने लगती है.
2. बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं - गर्म पानी सिर्फ स्किन के लिए ही नुकसानदायक नहीं है, बल्कि बालों के लिए भी यह बहुत हानिकारक है. गर्म पानी से नहाने पर स्कैल्प के नेचुरल ऑयल्स निकल जाते हैं. इससे बालों में ड्राईनेस, फिजीनेस और हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है. लंबे समय तक लगातार गर्म पानी से नहाने से बाल कमजोर, बेजान और जल्दी टूटने वाले बन जाते हैं.













