
गर्भवती महिलाएं भी ले सकेंगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब कोई भी गर्भवती महिला CoWIN ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं.
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन करवाना बेहद जरूरी है. ऐसे में एक गुड न्यूज है. अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन ले सकती हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब कोई भी गर्भवती महिला CoWIN ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं. या नजदीकी वैक्सीनेश सेंटर पर सीधे जाकर भी वैक्सीन ले सकती हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











