
गरीबों को लालच देकर धर्मांतरण करा रहे थे आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु के लोग, पुलिस ने 9 को किया अरेस्ट
AajTak
यूपी के सोनभद्र में गरीब आदिवासियों को लालच देकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु व यूपी के कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. इनमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गैर कानूनी तरीके से गरीब और आदिवासी लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पुलिस ने इनमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये लोग गरीबों के तरह तरह के लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से धार्मिक किताबें, प्रचार सामग्री और लैपटॉप बरामद हुए हैं.
इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग आदिवासी लोगों और गरीबों को गैर कानूनी तरीके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ एक्शन जारी
इसके बाद पुलिस टीम ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में तमिलनाडु के चेन्नई का रहने वाला जयप्रभु, उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज का अजय कुमार और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का चेक्का इमैनुएल शामिल है. अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र कोल, छोटू उर्फ रंजन, परमानंद, सोहन, प्रेम नाथ प्रजापति और राम प्रताप के रूप में हुई है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है. (एजेंसी)

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








