
'गरीबी कम हुई तो फ्री राशन क्यों दे रहे', जब 'हल्ला बोल' में BJP प्रवक्ता से पूछा गया सवाल, मिला ये जवाब
AajTak
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई. उन्होंने कहा कि जब पहली बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तभी उनके पास एक व्यवस्थित रोड मैप था कि गरीब को पॉवर्टी से कैसे बाहर निकालना है और अब आईएमएफ ने कहा है कि भारत में एक्ट्रीम पॉवर्टी में केवल एक परसेंट लोग ही रह गए हैं. इस दावे पर शो में मौजूद एक लड़की ने सवाल पूछा कि गरीबी कम हुई तो फ्री राशन क्यों दिया जा रहा है.
आजतक के खास शो 'हल्ला बोल' में शुक्रवार को बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई. उन्होंने अंजना ओम कश्यप के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब पहली बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तभी उनके पास एक व्यवस्थित रोड मैप था कि गरीब को पॉवर्टी से कैसे बाहर निकालना है और अब आईएमएफ ने कहा है कि भारत में एक्ट्रीम पॉवर्टी में केवल एक परसेंट लोग ही रह गए हैं.
इस दावे पर शो में मौजूद एक लड़की ने सवाल पूछा कि गरीबी कम हुई तो फ्री राशन क्यों दिया जा रहा है. इस पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बहुत स्पष्ट कहा कि जो लोग एक्स्ट्रीम पॉवर्टी से निकले हैं, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान हमें इसलिए रखना है कि कहीं वो फिर से उसमें न चले जाएं. इसलिए मैंने कहा अगर 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है तो 84 करोड़ के पास इंटरनेट है. तो ये मान लीजिए कि 40 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनको अगर राशन न मिल रहा होता तो उनके पास इंटरनेट नहीं होता. इसलिए एक सार्वभौमिक प्रगति के लिए यह प्रयास किया गया है.
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारी दर इस समय 4.75 प्रतिशत है, जो पिछले पांच साल में सबसे कम है. लंबे समय तक बिहार को इस स्थिति में रखा गया. बिहार आजादी के आसपास चौथे या पांचवें नंबर पर था जीडीपी कॉन्ट्रिब्यूशन में. अब 10 साल में बहुत कुछ बदला है. बिहार में 2005 से पहले चुनावी हिंसा होती थी. अब नहीं होती.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







