
गरबा खेलते समय हार्ट अटैक से एक और मौत, 26 साल के लड़के की गई जान
AajTak
गुजरात के सूरत में गरबा खेलते समय एक और युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. वो महज 26 साल का था. रविवार रात घर के सामने लगे पंडाल में गांववालों के साथ गरबा खेल रहा था. इसी बीच वो पंडाल में ही गिर गया. आनन-फानन लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे.
गुजरात के सूरत शहर में एक युवक को गरबा खेलते समय हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद वो गरबा पंडाल में चक्कर खाकर गिर गया. आनन-फानन युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. युवक महज 26 साल का था.
दरअसल, रोहित राठौड़ शहर के पास बोनंद गांव के डूंगरी मोहल्ले में रहता था. रविवार रात घर के सामने लगे पंडाल में गांववालों के साथ गरबा खेल रहा था. इसी बीच वो पंडाल में ही गिर गया. घरवाले उसे लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
डॉक्टर के शब्द सुनते ही घरवालों पर टूटा दुखों का पहाड़
डॉक्टर के शब्द सुनते ही घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उसके बड़े भाई प्रवीण ने बताया कि अष्टमी पर गांव में सब गरबा खेल रहे थे. इसी बीच भाई गरबा खेलते-खेलते अचानक गिर गया. उसे इलाज के लिए पलसाना अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने कहा कि उसकी मौत हो गई है.
'रोहित को कोई बीमारी नहीं थी, वो खेती करता था'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











