
गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, 6 मजदूरों की मौत, 11 की हालत गंभीर
AajTak
छत्रपति संभाजीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 6 मजदूरों की जान चली गई. यहां के कन्नड़ पिशोर घाट पर देर रात गन्ने से लदा ट्रक अचानक पलट गया. यहां 6 मजदूरों की मौत हो गई है और 11 की हालत गंभीर है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 6 मजदूरों की जान चली गई. यहां के कन्नड़ पिशोर घाट पर देर रात गन्ने से लदा ट्रक अचानक पलट गया. ऐसे में गन्ने की ट्रक पर बैठे 17 मजदूर घाट के करीब रास्ते पर नीचे गिर गए और उन मजदूरों पर ट्रक का लदा गाना गिर गया. 6 मजदूरों की जगह पर ही मौत हो गई, और 11 मजदूरों को छत्रपति संभाजीनगर और चालीस गांव के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
पिशोर पुलिस इंस्पेक्टर रंगराव सानप ने बताया कि यह घटना रविवार की आधी रात को हुई, जब गन्ने से भरा ट्रक पिशोर की ओर से कन्नड़ जा रहा था. रास्ते में एक घाट आया और घाट के करीब रास्ते पर गन्ने से भरा हुआ ट्रक अचानक पलट गया. ट्रक गन्ने से भरा हुआ था और इस पर तकरीबन 17 श्रमिक मजदूर भी बैठे हुए थे.
उन्होंने बताया कि ट्रक ओवरलोडिंग की वजह से रास्ते की ओर पलट गया और मजदूर दब गए. जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मजदूरों पर गिरे गन्ने को हटाया. लेकिन उसे समय तक दुर्भाग्यपूर्ण 6 मजदूरों की गन्ने के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज चालीस गांव और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल पिशोर पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है और मजदूरों के आधार कार्ड एकत्र करने और उनकी पहचान कर परिवारों को जानकारी दे रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों के नाम- किसान धरमू राठौड़ (उम्र 30 वर्ष), मनोज नामदेव चव्हाण (उम्र 23 वर्ष), कृष्ण मूलचंद राठौड़ (उम्र 30 वर्ष), मिथुन महारू चव्हाण (उम्र 26 वर्ष), सतकुड (28 वर्ष) और ज्ञानेश्वर देवीदास चव्हाण (उम्र 36 वर्ष) हैं.
INPUT: इशरार चिश्ती

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











