
'गदर-2' देखकर युवक ने लगाया हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा, गुस्साए दोस्तों ने कर दी हत्या
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक को गदर-2 देखकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना महंगा पड़ा. नारा लगाने पर गुस्साए दोस्तों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन विपक्षी दल बीजेपी ने पुलिस पर कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गदर 2 फिल्म देखने के बाद 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी. हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से गुस्साए दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान में हुई है.
नारा लगाने से नाराज हो गए थे दोस्त
दरअसल आईटीआई मैदान में शनिवार की शाम को 2 युवक मोबाइल पर अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 देख रहे थे. इसी बीच किसी सीन पर मलकीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया तो बगल में खड़े विशेष समुदाय के लड़कों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया. जब घटना की खबर परिजनों को लगी तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां हालात बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. दोपहर करीब 1 बजे तक सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि युवक की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े लोग हाइवे से उठकर फिर थाने के मुख्य गेट के सामने बैठ गए.
जानकारी के मुताबिक फिल्म देखने के दौरान आईटीआई मैदान में नशे की हालत में बैठे कुछ विशेष समुदाय के युवकों को भारत माता और हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना रास नहीं आया. उन्होंने इसके लिए झगड़ा करते हुए मलकीत सिंह की क्रूरता से हत्या कर दी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








