
गणपति जुलूस के दौरान कांच की बोतल फेंकने को लेकर हुई हाथापाई, 5 घायल
AajTak
ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में गणपति जुलूस के दौरान कांच की बोतल फेंकने को लेकर हुई हाथापाई में पांच लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (1) (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गणपति जुलूस के दौरान कांच की बोतल फेंकने को लेकर हाथापाई हो गई. इस घटना में पांच लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.
घटना डोंबिवली शहर के तिलक नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत रविवार रात को हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय गणेश ने जुलूस में भाग लेने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों पर कथित तौर पर कांच की बोतल फेंकी, जिससे गणेश समेत तीन लोग घायल हो गए.
ये भी पढ़ें- 15 लाख दो तभी जाने देंगे... भिवंडी से ट्रक निकालने के लिए पत्रकार बनकर मांगे रुपये, ठाणे में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पूछताछ के दौरान फिर से हुआ झगड़ा
जुलूस के कुछ सदस्यों ने गणेश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की. इस दौरान फिर से झगड़ा हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए. वहीं, पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है.
शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











