
गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हो सकते हैं इमैनुएल मैक्रों, भारत ने भेजा निमंत्रण
AajTak
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं. पीटीआई के मुताबिक भारत ने इस संबंध में मैक्रों को औपचारिक निमंत्रण भेजा है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं. पीटीआई के मुताबिक भारत ने इस संबंध में मैक्रों को औपचारिक निमंत्रण भेजा है. इससे पहले केंद्र सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी में दिल्ली आने में असमर्थता जताई.
पीएम मोदी ने जुलाई में फ्रांस का दौरा किया था और पेरिस में बैस्टिल डे (फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस) समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. तभी उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया था.
इमैनुएल मैक्रों छठे फ्रांसीसी नेता हैं जो 2024 गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे. फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जैक्स शिराक ने 1976 और 1998 में दो बार इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. पूर्व राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी'एस्टेंग, निकोलस सरकोजी और फ्रांस्वा ओलांद ने क्रमशः 1980, 2008 और 2016 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










