
गणतंत्र दिवस परेड में नौसेना, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र का जलवा, जानिए कौन सी झांकी रही अव्वल
AajTak
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में महाराष्ट्र की झांकी को विशेषज्ञों ने सर्वश्रेष्ठ चुना, जबकि जम्मू-कश्मीर और केरल क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. भारतीय नौसेना ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब जीता.
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के सर्वश्रेष्ठ झांकियों और मार्चिंग दस्तों के नतीजों का ऐलान हो गया है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों की श्रेणी में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और केरल ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मार्चिंग दस्तों की श्रेणी में भारतीय नौसेना और दिल्ली पुलिस को सर्वश्रेष्ठ चुना गया.
निर्णय के लिए तीन अलग-अलग जज पैनल गठित किए गए थे, जिन्होंने थलसेना, नौसेना और वायुसेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया.
राज्यों की झांकियों में महाराष्ट्र को उसकी झांकी “गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक” के लिए पहला स्थान मिला. “जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प और लोकनृत्य” विषय पर आधारित झांकी को दूसरा स्थान मिला, जबकि “वॉटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल” के लिए केरल तीसरे स्थान पर रहा.
तीनों सेनाओं में से भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया, जबकि सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों में दिल्ली पुलिस ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार जीता.केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में संस्कृति मंत्रालय की झांकी “वंदे मातरम्-राष्ट्र की आत्मा की पुकार” को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया.
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में निकली पंजाब की झांकी, दिया गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं का संदेश
स्पेशल अवॉर्ड और पॉपुलर चॉइस

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






