
'गड्ढों से हुए हादसों के पीड़ितों को मुआवज़ा देने के लिए कोई नीति बन रही?', बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि क्या गड्ढों के कारण हुए घायलों और जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए कोई नीति बनाई जाएगी. कोर्ट ने नगर निगमों और ठेकेदारों को जवाबदेह ठहराने पर जोर दिया. वहीं, BMC ने 688 गड्ढों की मरम्मत बाकी होने की जानकारी दी, लेकिन कोर्ट ने आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और ठेकेदारों पर मामूली जुर्माने को पर्याप्त नहीं माना.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि क्या राज्य में सभी नगर निगमों को जिम्मेदार ठहराकर गड्ढों के कारण हुए हादसों में घायल या मरे हुए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए कोई नीति बनाई जाएगी.
जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस संदेश बी पाटिल की बेंच ने सरकारी वकील ओएस चंदुरकर से पूछा कि क्या सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों को मुआवजा देने के लिए नीति बनाने के लिए तैयार है. बेंच ने कहा कि क्या सरकार गड्ढों के कारण लगने वाली चोटों और मौतों के लिए नीति बना सकती है? साथ ही कहा कि निगमों को उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए और उनके कर्मचारियों के वेतन से भी राशि वसूली जाए. ये मामूली जुर्माना नहीं होना चाहिए. उन्हें इसका एहसास होना चाहिए.
इस बीच मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कहा कि 2025 में कुल 27334 शिकायतों में से 688 गड्ढे अभी भी मरम्मत के लिए बाकी हैं. बीएमसी का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सखारे ने कहा कि हमारे पास एक ऐप है, जिससे नागरिक सड़क पर गड्ढों की सूचना दे सकते हैं, एक हॉटलाइन नंबर और एक ट्विटर हैंडल भी है, हमें नागरिकों से 15526 गड्ढों के बारे में शिकायतें मिली हैं और हमारे जूनियर इंजीनियरों ने शहर और उपनगरों में 11808 गड्ढों का पता लगाया है. उन्होंने कहा कि 688 गड्ढे बकाया हैं, जो 48 घंटों के भीतर भर दिए जाएंगे.
हालांकि कोर्ट ने बीएमसी और मुंबई महानगर क्षेत्र के अन्य नगर निगम अधिकारियों को सड़कों की खराब स्थिति के लिए सभी ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराने का निर्देश दिया. ये मामला गड्ढों से होने वाली मौतों पर स्वतः संज्ञान जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया. बेंच ने पाया कि बीएमसी द्वारा प्रस्तुत आंकड़े वास्तविक स्थिति और मुंबईवासियों की अनुभवों से मेल नहीं खाते.
पीठ ने सवाल किया कि अगर गड्ढों की संख्या कम हो रही है, तो फिर गड्ढे क्यों बने हुए हैं? गड्ढों की मरम्मत के अलावा आप और क्या कर रहे हैं? कुछ सड़कें बहुत अच्छी बनी हैं, जैसे मरीन ड्राइव, जहां बिल्कुल भी गड्ढे नहीं हैं, लेकिन उपनगरों की स्थिति क्या है? वहां क्या समस्या है?
हालांकि सखारे ने जवाब दिया कि बीएमसी क्षेत्र के भीतर एमएमआरडीए, पीडब्ल्यूडी, एमएसआरडीसी, पोर्ट ट्रस्ट, म्हाडा जैसी कई अन्य एजेंसियां भी सड़कों का प्रबंधन करती हैं. सभी अधिकारियों को सड़कों के रखरखाव का जिम्मा बीएमसी को सौंपने का आदेश दिया गया था, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अलावा किसी भी एजेंसी ने अभी तक ऐसा नहीं किया है. मुंबई में हर काम का श्रेय बीएमसी को दिया जाता है, लेकिन हम अन्य प्राधिकरण की सड़कों की मरम्मत नहीं कर सकते.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








