
गठबंधन पर फैसला उद्धव और राज ठाकरे लेंगे, किसी और के बोलने का कोई मतलब नहीं: संजय राउत
AajTak
संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (UBT) और मनसे के गठबंधन पर फैसला केवल उद्धव और राज ठाकरे लेंगे. उन्होंने मनसे नेताओं की आलोचनाओं को महत्वहीन बताया. हालिया राजनीतिक मुलाकातों और बयानों से दोनों भाइयों के फिर एक साथ आने की संभावना जताई जा रही है, खासकर आगामी नगर निगम चुनावों से पहले.
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के संभावित गठबंधन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला सिर्फ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ही लेंगे. उन्होंने कहा कि इस पर किसी और की टिप्पणी का कोई महत्व नहीं है.
राउत ने कहा, मनसे के जो नेता गठबंधन के खिलाफ बयान दे रहे हैं, वे राजनीति में देर से आए हैं. ठाकरे भाइयों को मैं बरसों से करीब से जानता हूं. मुझे पता है क्या होने वाला है और क्या नहीं. बाकी किसी की बात मायने नहीं रखती.
मुलाकात के बाद अटकलें तेज यह बयान ऐसे समय आया है जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई के एक होटल में मुलाकात की थी, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. इसके चलते अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज ठाकरे फिर से भाजपा के साथ जा सकते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने भाजपा नेतृत्व वाली महायुति को समर्थन दिया था.
हाल ही में उद्धव और राज ठाकरे के कुछ बयानों ने संकेत दिए कि वे करीब दो दशक बाद फिर साथ आ सकते हैं. दोनों ने 'मराठी मानुष' के हित में 'छोटी बातों' को भुलाने की बात कही है. राज ठाकरे ने कहा कि अगर महाराष्ट्र और मराठी समाज के हित में एक होना जरूरी है, तो यह मुश्किल नहीं है. वहीं उद्धव ठाकरे ने यह शर्त रखी कि जो महाराष्ट्र के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें गठबंधन में स्थान नहीं मिलेगा.
मुंबई महानगरपालिका चुनाव समेत अन्य निकाय चुनावों से पहले दोनों ठाकरे भाइयों के बीच समीकरण बन सकते हैं. हालांकि भाजपा और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं भी तेज हैं, खासकर 12 जून को फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात के बाद.
अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ठाकरे बंधु मिलकर शिवसेना और मनसे को एकजुट कर पाएंगे या राजनीतिक समीकरण एक बार फिर करवट लेंगे.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









