
गजेंद्र शेखावत पर दिग्विजय की चुटकी, बोले-‘हमें तो उम्मीद नहीं, लेकिन ऐसे परफॉर्मेंस से भाजपा को भी नहीं रहेगी’
AajTak
राज्यसभा में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू की. मंत्रालय के काम की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के परफॉर्मेंस से ना उम्मीदी जताई. जानें और क्या बोले दिग्विजय
राज्यसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू की. मंत्रालय के काम की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के परफॉर्मेंस से ना उम्मीदी जताई. ‘परफॉर्मेस ठीक नहीं’ दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में जल शक्ति मंत्रालय के आवंटित बजट के उपयोग नहीं कर पाने की बात कही. उन्होंने मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर चुटकी ली कि, ‘‘ आप युवा हैं, पढ़े-लिखे हैं. राजस्थान में भाजपा को आपसे बहुत उम्मीदें हैं. लेकिन जिस तरह का आपके मंत्रालय का परफॉर्मेंस है तो हमारी बात तो छोड़िए भाजपा को भी आपसे उम्मीद नहीं रहेगी. हमें तो वैसे भी नहीं है.’
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











