
गजब! हाथ मिलाने की ऐसी सजा? इस देश ने अपने ही वेटलिफ्टर खिलाड़ी पर हमेशा के लिए लगाया बैन
AajTak
आमतौर पर खिलाड़ियों को कोई देश किसी बड़े कारण की वजह से ही बैन करते हैं. लेकिन एक देश ऐसा भी है, जिसने अपने ही खिलाड़ी को केवल इसलिए बैन कर दिया, क्योंकि उसने हाथ मिलाया था.
कोई देश अपने खिलाड़ी पर जब बैन लगाता है, तो उसके पीछे कोई न कोई वाजिब कारण जरूर होता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए बैन किया गया, क्योंकि उसने किसी के साथ हैंडशेक कर लिया था? लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ है. अपने खिलाड़ी को उम्र भर के लिए बैन करने वाला ये देश ईरान है. वेटलिफ्टर खिलाड़ी को सजा इसलिए मिली है क्योंकि उसने दुश्मन देश इजरायल के खिलाड़ी से हाथ मिला लिया था. दोनों ने पोलैंड में एक ईवेंट के दौरान हाथ मिलाया था.
करीब 40 साल के मुस्तफा राजाई ने शनिवार को इजरायल के वेटलिफ्टर मकसिम स्वैर्स्की से हाथ मिलाया था. तब दोनों पोलैंड के विल्लिज्का में वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप में पोडियम पर खड़े हुए थे. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, निकाय ने एक बयान में कहा, 'वेटलिफ्टर फेडरेशन ने एथलीट मुस्तफा राजाई के देश की सभी खेल फैसिलिटीज में प्रवेश पर आजीवन बैन लगा दिया है और इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख हामिद सालेहिनिया को बर्खास्त कर दिया गया है.'
यह भी पढ़ें- आपस में भिड़े शादी में आए मेहमान, एक दूसरे पर फेंकीं कुर्सियां, बरसाए डंडे- देखें वायरल VIDEO
इजरायल से नफरत करता है ईरान
ईरान अपने कट्टर दुश्मन इजराइल को मान्यता नहीं देता है. साथ ही ईरानी और इजराइली एथलीटों के बीच सभी संपर्कों पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है. IRNA की रिपोर्ट के अनुसार, राजाई ने उस कार्यक्रम में 'इस्लामी गणतंत्र (ईरान) की रेड लाइन को क्रॉस किया है,' जहां ईरानी प्रतिनिधिमंडल को 'फेडरेशन के समर्थन से भेजा गया था.'
राजाई ईरान की नेशनल टीम के पूर्व सदस्य हैं और उन्होंने साल 2015 में थाईलैंड में एशियाई वेटलिफ्टर चैंपियनशिप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. साल 2021 में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एथलीटों से आग्रह किया था कि वे 'मेडल हासिल होने के बाद भी (इजरायली) क्रिमिनल रिजाइम के प्रतिनिधि से हाथ न मिलाएं.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











