
'गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा बांग्लादेश', महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
AajTak
जम्मू-कश्मीर की पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने बांग्लादेश और भारत को लेकर एक अहम टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश इस वक्त गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है जहाँ हिंदू समुदाय के साथ भारी अन्याय और अत्याचार हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हम भारत में अल्पसंख्यकों के साथ इसी तरह से नाइंसाफी कर रहे हैं तो दोनों में क्या फर्क रह जाता है?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











