
गंदे कंडोम दिखाकर 63 होटलों को ठग चुका था ये शख्स... ऐसे पकड़ा गया
AajTak
एक शख्स ने होटलों में फ्री रहने की अजीब तरकीब निकाली. वह करीब 300 होटलों में ठहरा और 63 होटलों में मुफ्त में रहा और पैसे भी ऐंठ लिये. होटलों से ठगी करने के लिए वह गंदे कंडोम और मरे कॉक्रोच का इस्तेमाल करता था.
चीन में एक युवक को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है. उस पर होटलों में जाकर ठगी करने का आरोप है. वह न सिर्फ होटलों में मुफ्त में ठहरता था, बल्कि ब्लैकमेल कर मुआवजे के रूप में पैसे की भी डिमांड करता था. बताया जाता है कि कॉलेज में दाखिला लेने के लिए रुपया खत्म होने के बाद युवक ने ऐसी योजना बनाई और करीब 63 होटलों को चूना लगाया.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार, 21 वर्षीय जियांग नाम का युवक होटलों में चेक इन करता था. फिर कमरे में मरे कॉक्रोच, टूटे बाल और गंदे कंडोम को जगह-जगह फैला देता था. फिर वह होटल की साफ-सफाई की बुरी स्थिति की शिकायत करता था और इस मौके का इस्तेमाल करके होटल प्रबंधन से पैसे ठगता था और मुफ्त में वहां ठहरता था.
ऐसे लगाता था होटलों को चूना झेजियांग के लिनहाई के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 महीनों के दौरान जियांग अक्सर होटलों में रुका, कभी-कभी एक ही दिन में तीन या चार अलग-अलग होटलों में चेक-इन किया. वह छोटी-मोटी खामियों का फायदा उठाता था या कीड़े-मकौड़े, कंडोम और बाल को कमरे में प्लांट कर होटलों की शिकायत करता था या फिर ऑनलाइन एक्सपोज करने की धमकी देता था.
इस तरह वह पहल कमरे में गंदगी फैलाता था फिर उसका वीडियो बनाकर एक्सपोज करने की धमकी देकर मुफ्त ठहरने या मुआवजे की मांग करता था. वह ऐसा तक तब करता रहा जब तक की किसी होटल वाले ने उस युवक की इस तरकीब की जानकारी लेकर पुलिस में रिपोर्ट नहीं की.
ऐसे पकड़ा गया युवक जब युवक स्वच्छता संबंधी मुद्दों का आरोप लगाते हुए एक होटल से जबरन वसूली करने की कोशिश कर रहा था, तो उस होटल में काम करने वाले एक स्टाफ ने इसका खुलासा किया. जियांग ने पहले जिस होटल को ठगा था, वह स्टाफ उस समय उसी होटल में काम करता था. जब यहां भी युवक ने ऐसी शिकायत की तो उसने पहले वाले होटल के साथ ऐसी ही घटना होने की जानकारी अपने इस होटल प्रबंधन को दी.
एक स्टाफ ने किया खुलासा इसके बाद सभी होटल प्रबंधनों ने एक दूसरे से बातचीत शुरू की. फिर जियांग को एक ऐसे ग्राहक के रूप में पहचाना, जिसने अलग-अलग जगहों पर अपने ठहरने के दौरान इसी तरह की शिकायतें की थीं.होटल स्टाफ ने कहा कि वह कमरों में कथित कीड़े और बालों के बारे में उनकी शिकायत करता था. कई अन्य होटलों के साथ इन घटनाओं पर चर्चा करने के बाद पता चला कि जियांग एक प्लानिंग के तहत ब्लैकमेलिंग कर ठगी करता है. इसके बाद पुलिस ने जियांग को गिरफ्तार कर लिया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











