
गंदा पानी या वजह कुछ और? हरियाणा के इस गांव में 15 दिन में 20 मौतें कैसे
AajTak
पलवल के छायसा गांव में बीते 15 दिनों में 20 लोगों की मौत से दहशत है. ग्रामीणों के अनुसार पहले बुखार आता है और 48 घंटे में मरीज की जान चली जाती है. पलवल स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मेडिकल टीमें तैनात कर जांच, इलाज और पानी के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है.
हरियाणा के पलवल जिले के छायसा गांव में बीते 15 दिनों के भीतर 20 लोगों की मौत के बाद दहशत का माहौल है. मरने वालों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं. ग्रामीणों का दावा है कि पहले तेज बुखार होता है और फिर 48 घंटे के भीतर मरीज की मौत हो जाती है. जांच में अधिकतर मामलों में लिवर में सूजन या लिवर फेल होने की बात सामने आ रही है.
ग्रामीण मुहम्मद शाहिद ने बताया कि उनके 12 वर्षीय भतीजे को पहले बुखार हुआ. इलाज के लिए पलवल और फिर फरीदाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका लिवर पूरी तरह खराब हो चुका है और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई. इसी तरह हकीमुद्दीन के 24 वर्षीय बेटे दिलशाद और शाकिर के 13 वर्षीय बेटे शारिक की भी बुखार के बाद लिवर सूजन से मौत हो गई.
शारिक के मामले में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में लिवर पर सूजन और पेट में पानी भरने की पुष्टि हुई थी. असदुद्दीन ने बताया कि उनके पोते को पहले बुखार हुआ, फिर ब्लड प्रेशर बढ़ा और बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उसका लिवर ‘डेड’ हो चुका है. इसके बाद उसकी भी मौत हो गई. गांव में मरने वालों में होमा (18), शारिक (14), जमीला (55), हुफैजा (12), दिलशाद (21), शमशुद्दीन (38), हसन (72), इंद्रावती (70), नसीर (65), असिया (65), सरफराज (48), अतरी (90), पायल (9), हुर्री (20) और गफूंदी (60) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: हरियाणा के गांव में 15 दिन में 12 मौतें, हेल्थ टीम ने डाला डेरा, 400 लोगों की कराई गई स्क्रीनिंग
गांव में कैंप कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में कैंप कर रही हैं. स्वास्थ्य विभाग के डॉ. गोयल ने बताया कि अब तक सैकड़ों लोगों के खून के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17 लोग हेपेटाइटिस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं. डॉक्टर के मुताबिक हेपेटाइटिस के कारणों में दूषित पानी, संक्रमित सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल और यौन संक्रमण शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








