
'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या?', बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खड़गे का तंज
AajTak
गंगा स्नान पर खड़गे ने कहा, 'अरे भाई, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती क्या? आपको खाना मिलता है क्या? मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचना चाहता हूं. अगर किसी को दुख हुआ तो मैं माफी चाहता हूं. लेकिन आप बताइए जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब ये लोग हजारों रुपये खर्च कर के कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं. जब तक टीवी में अच्छा नहीं आता है, तब तक डुबकी मारते रहते हैं. ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है.'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी'. बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, 'वो कहते हैं 'हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढ़ो' लेकिन लोगों को ऐसा करने के लिए उकसाते रहते हैं.'
महू में बोलते हुए खड़गे ने कहा, 'गंगा में डुबकी लगाने के लिए बीजेपी नेताओं में होड़ मची है. गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी. मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता.' उन्होंने कहा, 'आरएसएस-बीजेपी देशद्रोही हैं. गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति चाहिए तो संविधान की रक्षा करें.'
'इन्होंने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया'
खड़गे ने कहा, 'मोदी और शाह ने मिलकर इतने पाप किए हैं कि ये 7 जन्म में भी स्वर्ग नहीं जाएंगे. बीजेपी के लोग मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ रहे हैं, शिवलिंग ढूंढ़ रहे हैं. एक तरफ भागवत बोलते हैं कि ऐसा मत करो और दूसरी तरफ वो ऐसा ही करते हैं.'
उन्होंने कहा, 'आज BJP-RSS के लोग कांग्रेस को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन इन्होंने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया. ये लोग आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ थे. अंग्रेजों की नौकरी करते थे. आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं है. इसलिए आपको एकजुट होकर इन लोगों को सबक सिखाना है और अपने अधिकारों की रक्षा करनी है.'
'आप सभी को बाबा साहेब जैसा बनना होगा'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







