
गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंध... साउथ एशिया की इन नदियों को लेकर आई डराने वाली क्लाइमेट रिपोर्ट, शहरों से लेकर गांवों तक की जिंदगी पर होगा असर
AajTak
जलवायु परिवर्तन पर आई ताजा रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि जल संसाधनों की भरपाई के लिए महत्व रखने वाला मानसून का मौसम अब विनाशकारी बाढ़ लेकर आता है जबकि शुष्क मौसम में खासकर बांग्लादेश जैसे निचले इलाकों में पानी की कमी बढ़ जाती है.
जलवायु परिवर्तन (Climate Change) से जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि गंगा, सिंधु और ब्रह्मपुत्र सहित दक्षिण एशिया की प्रमुख नदी घाटियों पर जलवायु परिवर्तन का खतरनाक प्रभाव महसूस किया जाएगा. इसमें यह भी कहा गया है कि मानवजनित गतिविधियों और क्लाइमेट पैटर्न में बदलाव होने से इसके आस-पास के इलाकों के लगभग एक अरब लोगों के लिए गंभीर नतीजे हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक तीन नदियों (गंगा, सिंधु और ब्रह्मपुत्र) पर, नदी बेसिन मैनेजमेंट के लिए जलवायु के लिए लचीले नजरिए की तत्काल जरूरत है.
हिंदू कुश हिमालय (HKH) दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों के फ्रेश पानी के स्रोत हैं. उनके बर्फ, ग्लेशियरों और वर्षा से उत्पन्न होने वाला पानी एशिया की 10 सबसे बड़े रिवर सिस्टम को मदद देता है.
प्रदूषित हो गया है पानी
आम तौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में 600 मिलियन से ज्यादा लोगों के लिए पवित्र और जरूरी माना जाने वाला गंगा बेसिन बढ़ते पर्यावरणीय खतरों का सामना कर रहा है. तेजी से औद्योगीकरण, शहरीकरण और गहन कृषि पद्धतियों ने नदी के पारिस्थितिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सीवेज और औद्योगिक कचरे के अंधाधुंध निर्वहन ने पानी को गंभीर रूप से प्रदूषित कर दिया है, जिससे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा पैदा हो गया है.
इसमें कहा गया है कि इन मानवजनित गतिविधियों के साथ-साथ, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव. खासकर बढ़ती बाढ़ और सूखे के रूप में मौजूदा चुनौतियों को बढ़ा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Ethiopia Hunger Crisis: इथियोपिया में छह महीने में 372 लोग भूख से मारे गए... जलवायु परिवर्तन से आया सूखा

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










