
खेल मंत्रालय का एक्शन, कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी को किया बर्खास्त, बृजभूषण के पक्ष में दिए थे बयान
AajTak
भारतीय कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी विनोद तोमर को खेल मंत्रालय द्वारा बर्खास्त किया गया.
पिछले कुछ दिनों से चल रहे आंदोलन और विवाद के बीच कुश्ती फेडरेशन के अधिकारी निशाने पर हैं. पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है. खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया है. ये वही सेक्रेटरी हैं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिए थे.
कुश्ती फेडरेशन के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने शनिवार शाम ही बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान देते हुए कहा था कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी मुझे खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते. जांच की रिपोर्ट आने तक बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे और उसी के बाद आरोपों को लेकर के अपनी बात सामने रखेंगे.
बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष ले रहे थे सेक्रेटरी
विनोद तोमर ने ही आज शाम कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह अध्यक्ष के पद पर अभी भी काबिज हैं, लेकिन जांच चलने तक अपने आप को किसी भी आधिकारिक काम से दूर रखेंगे. कल होने वाली जनरल बॉडी की मीटिंग में वह अपने स्टेटस को बताएंगे और देशभर के प्रतिनिधियों के बीच इस विषय पर भी चर्चा होगी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










