
'खेला के अम्पायर HAM थे...', फ्लोर टेस्ट के बाद जीतन राम मांझी का तेजस्वी पर तंज
AajTak
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि खेला के अम्पायर HAM थे, वो लोग बिना अम्पायर के खेल रहे थे, अगर बिना अम्पायर के निर्देश के खेल होगा तो इसका नुकसान ही भरना पड़ेगा, जो हुआ भी.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार के विश्वास मत हासिल करने पर विपक्षी पार्टियों विशेष रूप से आरजेडी पर तंज कसा है.
मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि खेला के अम्पायर HAM थे, वो लोग बिना अम्पायर के खेल रहे थे, अगर बिना अम्पायर के निर्देश के खेल होगा तो इसका नुकसान ही भरना पड़ेगा, जो हुआ भी.
बता दें कि बूिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े, जबकि इस दौरान आरजेडी सहित विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं जबकि बहुमत का आंकड़ा 122 था.
इससे पहले महागठबंधन के दलों ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था. लेकिन मांझी ने इस ऑफर को खारिज कर दिया था. लेकिन बताया जा रहा था कि वे सूबे में बिहार में विभागों के बंटवारे के ऐलान के बाद से ही नाराज थे. लेकिन बाद में उन्होंने फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार के पक्ष में ही बने रहने का फैसला किया.
जब मांझी का फोन था नॉट रिचेबल
बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को रात द बजे के आसपास मांझी का फोन स्विच ऑफ हो गया था. उनसे संपर्क नहीं हो पाया था. वहीं, बीजेपी नेता नित्यानंद राय जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंचे थे. एक ओर जहां आरजेडी ने दावा किया था कि बहुमत परीक्षण से पहले खेला होगा, वहीं कांग्रेस ने दावा किया था कि नीतीश सरकार गिरेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







