
खेत में काम करती दादी ने गाया 'बहारों फूल बरसाओ' गाना, दिल छू लेगी आवाज, VIDEO
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग महिला खेत में बैठकर 'बहारों फूल बरसाओ...' गाना गाते हुए नजर आ रही हैं. जिस अंदाज में वो गाना गा रही हैं, लोग उनके कॉन्फिडेंस और आवाज की तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें हमें लोगों के नए-नए टैलेंट का पता चलता है. कोई अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेता है तो कोई अपने गाने से. एक नए वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जहां एक बुजुर्ग महिला खेत में बैठकर 'बहारों फूल बरसाओ...' गाना गा रही हैं. उनकी गायकी को देखकर लोग उनके कॉन्फिडेंस और आवाज की तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि वीडियो को 'IPS विवेक राज सिंह फैन' नाम के Facebook पेज पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में दिल वाली इमोजी के साथ 'गजब' लिखा है. एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
'बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है'
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही हैं. साथ-साथ वो 1966 में आई फिल्म 'सूरज' का 'बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है...' गाना भी गुनगुना रही हैं. इस गाने को लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया था.
बुजुर्ग महिला की तारीफ कर रहे लोग

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












