
'खेती में क्या बचा है?' MP कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान पिता को फोन लगा पूछा आलू का भाव, जवाब मिला- खाद-बीज का पैसा भी नहीं निकल रहा
AajTak
Jitu Patwari call to father video: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के अचारपुरा गांव में 'खाट पंचायत' लगाकर न केवल केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, बल्कि अपने पिता को फोन लगाकर खेती के जमीनी हालात भी जनता के सामने रखे.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के करीब अचारपुरा गांव में किसानों के बीच 'खाट पंचायत' की. पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन कर भारतीय किसानों की 'आर्थिक हत्या' के फरमान पर हस्ताक्षर किए हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों के बीच से ही अपने पिता को फोन लगाकर खेती के घाटे का लाइव उदाहरण पेश किया।
किसानों के सामने ही पटवारी ने अपने मोबाइल से पिता को कॉल लगाया और पूछा, आप कहां हो? तो उसके पिताजी ने कहा कि मैं बल्ली वाले खेत में हूं.'' पटवारी ने अगला सवाल पूछा कि वहां क्या कर रहे हो? तो उसके पिताजी कह रहे हैं कि आलू निकाल रहे हैं. तो वह फिर पूछ रहा है कि इस बार आलू का क्या भाव है? तो वह कह रहे हैं- ''9 रुपये किलो है.''
कांग्रेस नेता पिता से आगे पूछते हैं, ''क्या यह दाम सही है इस बार?'' उधर, से पिताजी बोल रहे हैं- ''नहीं, इसमें तो खाद-बीज का ही पैसा निकलेगा. मुनाफा नहीं''
तो फिर पटवारी बोलते हैं, ''मैं इसीलिए मना करता हूं कि आलू नहीं बोना चाहिए. गेहूं का क्या हाल है? तो उसके पिताजी कहते हैं कि गेहूं भी बारिश के चलते आड़े हो गए मतलब नीचे गिर गए हैं.
इस पर पटवारी ने कहा कि "जब मेरे घर में 90 बीघा जमीन होने के बाद भी खेती घाटे का सौदा है, तो छोटे किसानों का क्या हाल होगा? इसीलिए मैं कहता हूं कि भाजपा ने किसानों को खून के आंसू रुलाया है." देखें VIDEO:-
भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महाचौपाल ट्रेड डील के विरोध में कल यानी 24 फरवरी को भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे. अमेरिका के साथ ट्रेड डील का विरोध और किसानों के लिए MSP की कानूनी गारंटी की मांग. पूरे प्रदेश से हजारों किसानों के भोपाल पहुँचने का दावा किया जा रहा है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








