
खूब बिक रही है यह सस्ती SUV, लुक दमदार और फीचर्स शानदार!
AajTak
भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. यह सस्ती SUV पिछले साल 2 दिसंबर को लॉन्च हुई थी. जबर्दस्त डिमांड की वजह से इस कार का वेटिंग पीरियड बढ़ता जा रहा है.
भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. यह सस्ती SUV पिछले साल 2 दिसंबर को लॉन्च हुई थी. जबर्दस्त डिमांड की वजह से इस कार का वेटिंग पीरियड बढ़ता जा रहा है. शानदार लुक और फीचर्स की वजह से ग्राहक इस कार को पसंद कर रहे हैं. दरअसल, भारत में सस्ती SUV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. जिससे ऑटोमोबाइल्स कंपनियां भी इस पर फोकस कर रही हैं. पिछले एक साल में इस सेगमेंट में कई गाड़ियां लॉन्च हो चुकी हैं. जिसमें से एक Nissan Magnite है. Nissan Motor India ने बताया कि जब से ये सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च हुई है तब से इसकी 60,000 यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है. यही नहीं, Nissan Magnite की शानदार डिमांड की वजह से अगस्त में निसान मोटर इंडिया की बिक्री में सालाना आधार पर चार गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई. भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये से लेकर 10.00 लाख रुपये के बीच है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












