
खूब गरजा वीरेंद्र सहवाग का बल्ला, खेली 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी, VIDEO
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर पुराने रंग में दिखे. उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के चौथे मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली. सहवाग ने 35 गेंदों में 80 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराने में सफल रहा.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर पुराने रंग में दिखे. उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के चौथे मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली. सहवाग ने 35 गेंदों में 80 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराने में सफल रहा. इंडिया लीजेंड्स ने 110 रनों के लक्ष्य को 11वें ओवर में ही हासिल कर लिया. सहवाग के साथ पारी का आगाज करने वाले सचिन तेंदुलकर ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए. वीरेंद्र सहवाग की पारी की बात करें तो उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया. सहवाग ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने चौके के साथ पारी का आगाज किया. सहवाग ने पहले ही ओवर में 19 रन जड़े. इसके बाद उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल ओपिनिंग जोड़ी में से एक वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी शुक्रवार को जब रायपुर के स्टेडियम में उतरी तो दर्शकों का शोर गूंज उठा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









